कॉर्डेक्टोमी एक शल्य चिकित्सा प्रक्रिया है जिसमें प्रारंभिक चरण के स्वरयंत्र कैंसर की उपस्थिति में स्वर रज्जुओं (वोक़ल कॉर्ड्स) के एक हिस्से या सभी को हटाना शामिल है। यह सर्जरी प्रारंभिक चरण के स्वरयंत्र कैंसर में केवल कैंसरग्रस्त क्षेत्र को हटाने की अनुमति देती है, जिससे स्वस्थ स्वरयंत्र ऊतक (टिश्यूज) सुरक्षित रहते हैं। अधिकांश मामलों में, यह गर्दन में स्थायी श्वासनली द्वार (ट्रेकियोस्टोमी) की आवश्यकता के बिना स्वरयंत्र कैंसर के उपचार को सक्षम बनाता है।